उत्तराखंड में हुई कैबिनेट की बैठक, 21 प्रस्तावों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई । बैठक में 21 प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर हुई चर्चा
इस दौरान बैठक में 21 प्रस्ताओं पर चर्चा की गई । जिसमें ऋषिकेश से नीलकंठ तक रोपवे बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है ।
लोक सेवा आयोग में 30 अस्थायी पदों पर भर्ती को मंजूरी मिली है।
राज्य में 17 हजार पॉलीहाउस लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सरकार 80 फीसदी सब्सिडी देगी ।
वित्त विभाग के तहत ईस्टांपिंग की सुविधा को बैंक से देने पर कैबिनेट की सहमति मिली है।
सिंचाई विभाग के तहत शोध अधिकारी के पदों को संशोधित किया गया है।
वित्त विभाग के तहत बिल लाओ और इनाम पाओ योजना को एक साल बढ़ाया गया
पंचायती राज विभाग के तहत जिला योजना समिति के तहत सदस्यों की मौजूदगी के नियम में बदलाव, बैठक आयोजित करने को लेकर बदलाव को कैबिनेट की मंजूरी
603 प्राथमिक और 76 उच्च प्राथमिक स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में किया गया चयनित

सैनिक कल्याण विभाग के तहत उपनल कर्मचारियों को हर महीने मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता
होम स्टे पर सब्सिडी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ही सब्सिडी मिलेगी, शहरी क्षेत्रों में नहीं मिलेगी अब सब्सिडी