NainitalUttarakhand

नहाते समय हरियाणा से आए बुजुर्ग पर्यटक की परी ताल में डूबने से मौत, पुलिस टीम जांच में जुटी

नैनीताल के परी ताल में नहाते समय हरियाणा गुरुग्राम से आए बुजुर्ग पर्यटक की परी ताल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस कर्मियों ने पर्यटक के शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुरुग्राम से आए बुजुर्ग पर्यटक की ताल में डूबने से मौत

जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम जनपद के गांव बास पतंका निवासी सुबेर सिंह(76) अपने गांव के चार साथियों के साथ रविवार को नैनीताल जनपद के धारी ब्लॉक के चाफी क्षेत्र में घूमने आए हुए थे। सोमवार को दोपहर के समय सभी पास ही स्थित परी ताल में नहाने गए हुए थे। इस दौरान सुबेर सिंह अपने साथियों के साथ परी ताल के बीच एक पत्थर में बैठ गए। इसी बीच सुबेर सिंह अचानक पत्थर से संदिग्ध हालात में ताल में गिर गए।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि उनके साथियों को इसका पता तब चला जब उनका शव ताल की सतह पर तैरने लगा। इसके बाद आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी के मुताबिक धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों कि मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि अचानक बुजुर्ग का शव ताल में कैसे गिर गया ओर उनके साथियों को भी इसका पता नहीं चला। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले असल कारण सामने आएगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button