Dehradun NewsUttarakhand

नैनीताल: शिक्षा विभाग सख्त, महंगी किताबों की शिकायत पर 54 को नोटिस, 34 पर लटक रही तलवार

निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगाने की शिकायतों पर शिक्षा विभाग सख्त नजर आ रहा है। शिक्षा विभाग की तरफ से 54 निजी स्कूलों को NCERT के अलावा अन्य किताबें मिलने की शिकायत के बाद नोटिस भेजा गया था। इसमें से 20 स्कूलों ने नोटिस के जवाब दे दिए हैं। जबकि 34 पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

34 निजी स्कूलों की तरफ से नहीं दिया गया कोई जवाब

बता दें अभिभावकों से निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदवाने का आरोप लगा था। अभिभावकों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए 54 निजी स्कूलों को नोटिस दिए थे। इनमें से 34 स्कूलों ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

समय सीमा बीतने के बाद शिक्षा विभाग एक बार फिर नोटिस का जवाब देने के लिए शिक्षा विभाग को याद दिला रहा है। अगर इसके बाद भी स्कूलों की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जाता तो शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया की किताबें खरीदवाने के आरोप में स्कूलों को नोटिस दिए गए थे। जिन स्कूलों की ओर से अभी तक जवाब नहीं आए हैं उन पर कार्रवाई की जा सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें