Big NewsDehradun News

सैन्यधाम में दिखेगी उत्तराखंड की झलक, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सैन्यधाम के निर्माण कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्यधाम के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए।

सैन्यधाम को लेकर सीएम धामी ने की बैठक

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सैन्यधाम के निर्माण को लेकर सचिवालय में बैठक की। इस बैठक में सीएम धामी ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण कार्यों में और तेजी लाई जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य होना चाहिए। इसके लिए अन्य राज्यों के सैन्य धामों की जो स्टडी की गई है, उनमें जो बेहतर कार्य किये गये हैं, उन कार्यों का समावेश सैन्य धाम में किया जाए।

सैन्यधाम में दिखेगी उत्तराखंड की झलक

सीएम धामी ने कहा कि ये सैन्यधाम के निर्माण में भी सुनिश्चित किया जाए कि सैन्यधाम में उत्तराखण्ड की झलक दिखे। सैन्यधाम के आसपास केदारखण्ड एवं मानसखण्ड की थीम पर आधारित क्या गतिविधियां हो सकती हैं इस पर भी ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए।

सैन्यधाम निर्माण कार्य 45 प्रतिशत तक हुआ पूरा

बैठक में जानकारी दी गई कि सैन्यधाम के निर्माण की कार्य प्रगति 45 प्रतिशत तक हो चुकी है। जिसके अन्तर्गत ऑडिटोरियम, टैंक प्लेटफॉर्म, मुख्य द्वार, बाबा जसवंत सिंह एवं बाबा हरभजन सिंह मन्दिर, शौर्य स्तम्भ, बुकिंग काउंटर, चाहरदीवारी एवं म्यूजियम का कार्य प्रगति पर है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें