National

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का तंज, भाजपा है ‘नरभक्षी’ और ‘सत्ता की भूखी’, भाजपा को नहीं पता कौन दोस्त कौन विरोधी

मुंबई में सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेताओं से बैठक की। बैठक के बाद ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की और पार्टी को धोखा दिया, वे दूसरी पार्टियों के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं।  हमने 25-30 साल तक भाजपा से संबंध बनाए रखा, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया कि कौन दोस्त है और कौन विरोधी। देश में लोकतंत्र की लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे।

उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार को कहा ‘नरभक्षी’ और ‘सत्ता का भूखा’

वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछली बार भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा मुंबई आए थे, तो उन्होंने मुंबई में केवल भाजपा पार्टी के होने की बात कही थी । यह अन्य सभी पार्टियों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है। उन्होनें कहा कि जिस तरह से शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की जा रही है और पार्टी को धोखा दिया है , वे दूसरी पार्टियों के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं।  ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बात की है। उद्धव ने संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर केंद्र की मौजूदा सरकार के लिए ‘नरभक्षी’ और ‘सत्ता का भूखा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।


मोदी और अमित शाह ने किया लोकतंत्र नष्ट – वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल शाम को मुंबई पहुंचे और उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक बैठक की। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। वेणुगोपाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, हमने देखा है कि कैसे मोदी और अमित शाह द्वारा लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया है। मोदी की तानाशाही के खिलाफ साथ मिलकर लड़ने के लिए सभी विपक्षी दलों में आम सहमति है।

सीबीआई और ईडी बना रहे शिवशेना को निशाना- वेणुगोपाल

वेणुगोपाल ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय विपक्षी पार्टियों, खासकर शिवसेना को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस का उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ पूरी एकजुटता है। हम सब इस बात पर सहमत हैं कि हमें इन ताकतों से मिलकर लड़ना है। मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा, मैंने उद्धवजी से सोनियाजी से मिलने दिल्ली आने का अनुरोध किया है। फिर राहुल गांधी भी निश्चित तौर पर मुंबई आएंगे।




Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें