HighlightNainital NewsUttarakhand

घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर की खस्ताहाल सड़क के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन, एक पैर पर खड़े होकर जताया आक्रोश

नैनीताल जनपद के घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर की खस्ताहाल सड़क पर आक्रोशित ग्रामीणों और व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए एक पैर पर खड़े होकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारे लगा कर सड़क को जाम कर दिया।

एक पैर पर खड़े होकर जताया आक्रोश

जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि सीएम दो बार गोल्ज्यू मंदिर आ गए हैं और सड़क बनाने का आश्वासन भी दिया। बावजूद सड़क के हाल जस के तस हैं। हर दिन हजारों भक्त मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पाई। स्कूली बच्चे सड़क से रोजाना गुजरते हैं। सड़क में हादसे का डर बना रहता है।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू नहीं होता है तो मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें