National
पीएम मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र लिखकर की जाति आधारित जनगणना कराने की खास मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र लिखकर देशभर में जाति आधारित जनगणना कराने की खास मांग की है।
पीएम मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष का पत्र
खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा कि सााल 2021 में नियमित दस वर्षीय जनगणना की जानी थी लेकिन यह नहीं हो पाई है। हम मांग करते हैं कि इसे तत्काल किया जाए और व्यापक जाति जनगणना को इसका अभिन्न अंग बनाया जाए। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे आशंका है कि जातिगत जनगणना के अभाव में सामाजिक न्याय के कार्यक्रमों के लिए डेटा अधूरा है।