UttarakhandBig NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

सीएम धामी की अध्यक्षता में कल होगी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मंगलवार को सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मंगलवार को होने वाली बैठक में प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने के अलावा शिक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

कल होगी धामी कैबिनेट की बैठक

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। सचिवालय में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में निवेश और अवस्थापना, नीति आयोग की तर्ज पर थिंक टैंक सेतु लाने पर चर्चा होगी।

कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

कल होने वाली धामी कैबिनेट की बैठक में अंतोदय और प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने पर चर्चा की जाएगा। इसके साथ ही गृह विभाग, कृषि, शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों की नियमावली में संशोधन समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें