Champawat NewsUttarakhand

चम्पावत: अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी ट्रेक्टर ट्राली, तीन मजदूर घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार

डामरीकरण का कार्य समाप्त कर बाराकोट क्षेत्र से चंपावत की ओर जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ट्रेक्टर ट्राली सड़क पर ही पलट गई। हादसे में तीन मजदुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी ट्रेक्टर ट्राली

घटना रविवार को लोहाघाट के देवरारी बैंड के पास की बताई जा रही है। सामने से तेज रफ्तार की कार आ रही थी। जिसे बचाने के लिए ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। ट्राली पलटने से उसमें सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक मजदूर मामूली रूप से चोटिल है।

तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों का उपचार कर रही डॉ प्रिया नगरकोटी ने बताया की तीनों घायलों के सर व हाथ पैरों में काफी गंभीर चोट हैं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायलों में रोहित, सहारनपुर,अर्जुन, सहारनपुर और इसरार, सहारनपुर के निवासी हैं। इसके साथ ही चौथा मजदूर संदीप भी सहारनपुर का रहने वाला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें