National

केंद्रीय गृह मंत्रालय करेगा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार, अतीक की हत्या के बाद लिया फैसला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में फर्जी पत्रकार बने तीन लोगों ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करेगा ।

प्रयागराज जिले की सीमा सील

वहीं घटना के बाद से ही प्रयागराज जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। वहीं मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है।

पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात

पुलिस ने तीनों हमलावरों को पकड़ लिया है। करीब 10 राउंड हुई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं। 

मीडिया के सामने की थी माफिया की हत्या

शनिवार को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए आए दोनों भाइयों की हत्या उस दौरान हुई जब वे मीडिया के कैमरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के हाथ में हथकड़ी बंधी थी । अतीक के सिर में गोली मारी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीनों गोली मारने वाले तीनों आरोपी को मौके पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें