Entertainment

Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी ने जीता मिस इंडिया 2023 का खिताब, दिल्ली की श्रेया बनी रनर-अप

फेमिना मिस इंडिया 2023 के विजेता की घोषणा कर दी गई हैं। जिसका ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में आयजित हुआ था। फाइनल मुकाबले में बॉलीवुड के कई सितारें मौजूद थे। जिसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे सितारें शामिल थे। मिस इंडिया फाइनल में राजस्थान की नंदिनी ने बाजी मार ली।

नंदिनी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

ग्रैंड फिनाले में राजस्थान के कोटा शहर की नंदिनी गुप्ता ने कमाल कर दिया। वो इस साल की मिस इंडिया कांटेस्ट की विजेता बन गई हैं। नंदिनी की उम्र महज़ 19 साल है। वो देश की 59वीं मिस इंडिया बनी हैं। इस अवसर पर पहले रह चुकी मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया।

मिस इंडिया 2023 रनर-अप

इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से 30 प्रतिभागी ही इस कांटेस्ट का हिस्सा बन पाए थे। इस ब्यूटी पेजेंट के लिए सभी प्रतिभागियों ने मेहनत की थी। जिसमें नंदिनी ये कांटेस्ट जीत गई। उनके अलावा मिस इंडिया में पहली रनर-अप दिल्ली की श्रेया पूंजा बनी। तो वहीं दूसरी रनर-अप मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग हैं।

कौन था इस ब्यूटी पेजेंट में शामिल?

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय ने इस कार्यकर्म में परफॉरमेंस दी। इसके साथ ही अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और मनीष पॉल ने शो को होस्ट किया। बॉलीवुड स्टार्स के अलावा पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनिका श्योकंद, सुमन राव आदि शामिल थे।

KARTIK ARYAN

इसके अलावा ब्यूटी पेजेंट को जज करने के लिए नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी, बॉक्सिंग लीजेंड लैशराम सरिता देवी और डिजाइनर रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा शामिल थे।

कौन है नंदिनी गुप्ता ?

नंदिनी गुप्ता एक मॉडल हैं। उनके पास बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हैं। वो बचपन से ही काफी तेज़ तरार थी। स्कूल में भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। वो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से काफी इंस्पायर्ड है। साथ ही उन्हें अपना आइडल भी मानती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें