Haldwani NewsHighlightNainital NewsUttarakhand

हल्द्वानी: पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट, वीडियो वायरल, बदमाशों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

हल्द्वानी के कुसुम खेड़ा स्थित अब्दुल्ला पेट्रोल पंप में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है

पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने किया घटना का विरोध

घटना शनिवार की बताई जा रही है। अब्दुल्ला पेट्रोल पंप में कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ कुछ बदमाशों ने लात घूसों से जमकर मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने कर्मचारियों के साथ हुई इस घटना पर विरोध जताया है ।

सीओ ने गिरफ्तारी के दिए निर्देश

पुलिस के पास मामला पहुंचते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हल्द्वानी के सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पेट्रोल पम्प के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात बदमाशों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें