Haridwar NewsHighlightUttarakhand

मजदूरी करने वाले मजदूर के साथ बर्बरता, खौलती कढ़ाई में डाला, दोनों पांव झुलसे

आपसी रंजिश के चलते गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करने वाले मजदूर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। मजदूर को उसी के चार साथियों ने मारपीट कर जान से मारने के इरादे से रस की कढ़ाई में डालने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक ही गांव के रहने वाले हैं पीड़ित और आरोपी

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने गांव में ही गन्ने कोल्हू पर मजदूरी का काम करता है। उसके साथ दीपक, अवनीश, संदीप व प्रदीप निवासी पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर भी मजदूरी करते हैं। आरोप है कि कुछ दिनों पहले उसकी किसी बात क लेकर चारों से कहासुनी हो गई थी।

आसपास के लोगों के बचाई जान

गुरूवार की रात वह गन्ना कोल्हू पर काम कर रहा था। इसी बीच उन चारों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगते हुए कहा की चारों ने उसे पकड़कर जान से मारने के इरादे से रस की कढ़ाई में डालने का प्रयास किया। शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव करवाया। जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित ने बताया की उसके दोनों पांव बुरी तरह झुलस गए हैं ।

मामले की जांच शुरू

जानकारी के मुताबिक़ कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित राशिद की तहरीर के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें