Big NewsDehradun NewsUttarakhand

देहरादून में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान, इस यूनिवर्सिटी के पांच छात्रों को किया गिरफ्तार

देहरादून में शांति भंग कर हुड़दंग मचाने को लेकर पांच छात्रों को गुरूवार रात गिरफ्तार किया है। बता दें ये सभी छात्र उत्तरांचल पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं।

पांच छात्रों को किया गिरफ्तार

बीते दिनों पहले क्लेमेंट टाउन इलाके में बर्थडे पार्टी के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर लाठी- डंडे चले थे। जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद गुंडागर्दी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। इसी क्रम में बिधौली क्षेत्र अंतर्गत पांच छात्र पीजी में रह रहे थे। गुरूवार रात पांचो छात्रों द्वारा हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार कर न्यायलय में किया पेश

पांचों छात्र उत्तरांचल पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। छात्रों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायलय में पेश किया गया। छात्रों की पहचान अक्षय कुमार (22) दिल्ली, प्रखर यादव (20) बरेली, शिवांग राणा (20) सहारनपुर, अमित यागी (21) सहारनपुर, लक्ष्य चौधरी(21) जयपुर के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें