Dehradun NewsHighlightUttarakhand

दून में खत्म हुआ पुलिस का इकबाल, क्लेमेंट टाउन इलाके में भिड़े छात्रों के दो गुट

देहरादून में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अपराधियों में वर्दी का खौफ मानो खत्म सा हो गया है। दिनदहाड़े खुलेआम बदमाश अपराध को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। बुधवार देर रात क्लेमेंट टाउन इलाके के टर्नर रोड स्थित दो पक्षों के युवकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे

बुधवार रात एक तरफ प्रेम नगर में एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर गाला रेत कर हत्या का मामला सामने आया था। वहीं दूसरी तरफ देर रात 11:00 से 11:30 के बीच क्लेमेंट टाउन के टर्नर रोड स्थित दो पक्ष के युवकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। युवक क्लेमेंट टाउन के ही एक निजी कॉलेज के बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दो गाड़ी दिख रही है। कुछ युवक एक युवक की कार पर डंडे से हमला करते हैं साथ ही कार चालक को भी गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एसएसपी ने अधिकारीयों को किया लाइन हाजिर

मामले में एसपी सिटी संरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जो युवक मारपीट कर रहे हैं उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। हालंकि एसएसपी ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक सतेंद्र भाटी, थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन और उपनिरीक्षक राकेश पवार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना क्लेमेंट टाउन को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें