HighlightNainital NewsUttarakhand

प्रोफेसर एनके जोशी को किया श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त, आदेश जारी

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मोहन सिंह रावत के कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रोफेसर एनके जोशी को कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। बुधवार को राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति हैं प्रोफेसर एनके जोशी

बता दें प्रोफेसर एनके जोशी वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रोफेसर एनके जोशी के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन साल व 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक की अवधि के लिए श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें