National

बड़ी खबर : झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर

STF ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर कर दिया है । असद उमेश पाल हत्याकांड में शूटर रहा है । झांसी में इन दोनों को जब STF ने चैलेंज किया तो इन दोनों शूटर ने फायरिंग करना शूरू कर दिया । कार्यवाही में इन दोनों को STF ने ढेर कर दिया है ।

दोनों शूटर के पास से हथियार बरामद

STF का कहना है कि असद और गुलाम के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं । बता दे कि STF टीम इनके पीछे लगातार पड़ी थी । इन दोनों पर पांच लाख का इनाम भी था । कई बार ये STF के हाथों से चूक भी गए लेकिन आज इनका एनकाउंटर किया गया है ।

उमेश पाल की हत्या कर दोनों थे फरार

24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी । उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी । इस हमले में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गर्नस की मौत हो गई थी । वहीं उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक उसके भाई अशरफ समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया है । पुलिस कई दिनों से इन शूटरों की तलाश कर रही थी । जिसमें आज STF को बड़ी सफलता हाथ लगी है और आज पुलिस ने असद और गुलाम दोनों को तलाश कर एनकाउंटर में ढेर कर दिया है । अब पुलिस की तीन शूटर अरमान, गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश है । इससे पहले पुलिस ने दो शूटरों अरबाज और विजय चौधरी को एनकाउंटर में मार गिराया था ।

Back to top button