Big NewsDehradun NewsUttarakhand

देहरादून में बम मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में दहशत का माहौल

देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र के नींबू वाला में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क में बम पड़ा दिखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची साथ ही बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया।

बम मिलने से हड़कंप

घटना बुधवार की बताई जा रही है। जहां कैंट थाना क्षेत्र के नींबू वाला में सड़क पर पड़े बम मिलने से हड़कंप मच गया। सथानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद तत्काल पुलिस की टीम और बम डिस्पोजल टीम को बुलाया गया।

सूचना पर दोनों टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बम का निरिक्षण किया गया। बम UXO का बताया गया। आसपास से जानकारी लेने के बाद सामने आया की समय-समय पर आर्मी इस क्षेत्र के अंतर्गत रिहर्सल करती है साथ ही UXO बम का प्रयोग रात में फायरिंग में रौशनी के लिए किया जाता है।

जानें क्या है UXO बम

निर्वात बम (Vacuum Bomb) रूस द्वारा विकसित एक नयी संकल्पना पर आधारित विस्फोटक हथियार है। यह शक्तिशाली बम परमाणु हथियारों के विपरीत पर्यावरण के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करता। यह बम वातावरण में मौजूद वायु को ही विस्फोटक ईंधन के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है। इसे विमान से गिराने के साथ जमीन से भी छोड़ा जा सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें