Big NewsPauri Garhwal NewsUttarakhand

श्रीनगर में एक घर में अचानक ब्लॉस्ट होने से इलाके में मचा हड़कंप, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में एक घर में अचानक ब्लॉस्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। ब्लॉस्ट होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्रीनगर में एक घर में अचानक ब्लॉस्ट होने से इलाके में मची सनसनी

श्रीनगर के एक घर में गुरूवार सुबह अचानक ब्लॉस्ट हो गया। जिसमें मकान में रह रहे चार मजदूरों में से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान में अचानक ब्लॉस्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के ग्राम थापली चौरास तहसील कीर्ति नगर के एक माकन में ये ब्लॉस्ट हुआ है।

ब्लॉस्ट में दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक दोनों घायल मकान में किराए पर रहते हैं। दोनों बिहार मूल के रहने वाले हैं और मजदूरी का काम करते हैं। घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना की जानकारी के बाद पुलिस एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीl

ब्लॉस्ट होने के कारणों का नहीं चल पाया पता

अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। लेकिन अब तक घटना के पीछे का कोई कारण सामने नहीं आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जगदीश रावत के मकान में ब्लास्ट हुआ है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें