HighlightNainital NewsUttarakhand

अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव आने से कमिश्नरी में मचा हड़कंप, अपर आयुक्त की कोर्ट में सुनवाई टली

प्रदेश में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच एक अधिवक्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कमिश्नरी में हड़कंप मच गया है। इसके चलते बुधवार को कमिश्नरी में अपर आयुक्त की कोर्ट पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

कोरोना पॉजिटिव आने से कमिश्नरी में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला कोर्ट के एक अधिवक्ता को केस की पैरवी के सिलसिले में अपर आयुक्त जीवन सिंह की कोर्ट में गए थे। इससे पहले उन्होंने अपना कोविड टेस्ट भी कराया था। जिसकी रिपोर्ट शाम को पॉजिटिव आई। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव की जानकारी मिलने से कमिश्नरी में हड़कंप मचा हुआ है।

संपर्क में आने वालों के कोविड टेस्ट की तैयारी

इसके बाद अपर आयुक्त कोर्ट को स्थगित कर दिया गया। अब पॉजिटिव आये अधिवक्ता के साथियों के साथ ही कमिश्नरी में कर्मचारियों के कोविड टेस्ट करवाए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें