Entertainment

‘ब्राह्मण’ पर विवादित बयान देकर फंस गए लकी अली, पोस्ट कर सिंगर ने मांगी माफ़ी

बॉलीवुड सिंगर लकी अली काफी समय से इंडस्ट्री का हिस्सा है। उनकी काफी फैन फॉलोइंग भी है। लकी अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय देने से नहीं डरते। हाल ही में लकी अली ने एक बयान दिया। उस बयान से काफी विवाद खड़ा हो गया।

विवादित बयान देकर फंस गए सिंगर

हाल ही में लकी अली ने अपने फेसबुक पोस्ट पर ‘ब्राह्मण के बारे में लिखा। जिसकी वजह से सनसनी मच गई। लकी ने लिखा की जो ‘ब्राह्मण शब्द है वो शब्द ‘इब्राहिम’ से लिया गया है। पोस्ट पढ़ने के बाद यूज़र्स ने सिंगर को जमकर ट्रोल किया। ट्रोल होने के बाद अब सिंगर ने माफ़ी मांगी है। उन्होंने कहा की उनका मकसद विवाद फैलाने का नहीं था।

सिंगर ने मांगी माफ़ी

लकी ने फेसबुक पर एक नया पोस्ट डाला। जिसमें उन्होंने बताया की उनका मकसद समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों को एक जुट करने का था ना की नफरत फैलाने का। सिंगर ने लिखा ‘मुझे पता है की मेरे इससे पहले के पोस्ट से विवाद हुआ है। मेरा उद्देश्य किसी के भी बीच समस्या या गुस्सा दिलाने का नहीं था। मुझे इस बात का अफसोस है। मेरा मकसद सभी को एक जुट करने का था। लेकिन मुझे एहसास हुआ की ये गलत है। मेरे पोस्ट में कही बातों का मतलब गलत तरीके से लिया गया। अब जो मैं पोस्ट करुंगा उसके प्रति और जागरूक हो जाऊंगा। मेरी पोस्ट की वजह से कई हिन्दू भाई-बहनों को दुख हुआ हैं। उसके लिए मैं दिल से माफ़ी मांगता हूं। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।

bollywood

विवादित पोस्ट क्या था ?

लकी अली ने एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था की ब्राह्मण शब्द ब्रह्मा से आया है। ब्रह्मा शब्द इब्राहिम से आया है। उन्होंने आगे कहा की ब्राह्मण इब्राहिम का वंशज है। अलैहिस्सलाम… सभी देशों का पिता है। तो हर कोई आपस में बिना किसी बात के क्यों लड़ते और झगड़ते रहते हैं।

bollywood
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें