Haridwar NewsHighlightUttarakhand

मां की गिरफ्तारी के बाद ससुराल से मायके आई बेटी संभाल रही थी स्मैक का धंधा, चढ़ी पुलिस के हत्थे

हरिद्वार जनपद से एक महिला स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। बता दें इससे पहले महिला की मां की गिरफ्तारी हुई थी। मां के जेल जाने की बाद ससुराल से मायके आकर स्मैक का अवैध धंधा संभाल रही बेटी को भी हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मां की गिरफ्तारी के बाद मायके आकर संभाल रही थी स्मैक का धंधा

हरिद्वार पुलिस ने महिला के कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है। बता दें इससे पहले कलियर निवासी एक महिला मेहताब को कलियर थाना पुलिस ने तीन माह पहले स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। महिला इस समय रुड़की जेल में बंद है। महिला की बेटी शबनम का पथरी थाना क्षेत्र में ससुराल है। मां के जेल जाने के बाद शबनम अपने मायके में आकर रह रही थी।

स्मैक बेचने से पहले महिला को किया गिरफ्तार

आरोप है की शबनम पिछले कुछ समय से अपनी मां के स्मैक के धंधे को संभाल रही थी। इस बीच कलियर थाना पुलिस को शबनम के स्मैक की खेप बेचने की सूचना मिली तो पुलिस ने रहमतपुर रोड की घेराबंदी कर दी। पुलिस की भनक लगते ही महिला ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने शबनम का पीछा कर उसे दबोच लिया।

महिला से की 2.72 ग्राम की स्मैक बरामद

थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया की महिला के कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि महिला आखिर स्मैक की खेप कहां से लाई थी और किसे बेचने की फिराक में थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें