HighlightUttarakhand

10 दिन के भीतर बिजली बिल जमा करने वालों के लिए खुशखबरी, UPCL ने बढ़ाई इतनी प्रतिशत की छूट

एक अप्रैल से राज्य में नया टैरिफ शुरू हो गया है। नया विद्युत टैरिफ लागु होने के बाद 10 दिन के भीतर बिल का भुगतान करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूपीसीएल ने उन उपभोगताओं के लिए छूट बढ़ा दी है। उपभोगताओं को अब 1.25 के बजाय 1.50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

10 दिन के अंदर बिजली बिल जमा करने वालों के लिए छूट

जानकारी के मुताबिक यूपीसीएल के एमडी ने बताया कि बिजली बिल जारी होने कि तिथि से 10 दिन के भीतर भुगतान करने वालों को ही ये छूट दी जाएगी। बता दें ऑफलाइन बिल जमा कराने पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उपभोगता अपने बिलों का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट, उपभोगता स्वयं सेवा मोबाइल जैसे एप्प और फोन पे, गूगल पे, पेटीएम आदि जैसे एप्प के माध्यम से भी करा सकते हैं।

ट्यूबवेल उपभोगताओं को मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट

बता दें जानकारी के अनुसार प्राइवेट ट्यूबवेल वाले उपभोक्ता बिल जारी होने के 30 दिन के भीतर भुगतान कर यूपीसीएल की तरफ से पांच प्रतिशत की छूट हासिल कर सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें