Big NewsDehradun NewsUttarakhand

पांचवें दिन बाद मिला IAS के शिक्षक भाई का शव, राफ्टिंग के दौरान गंगा में हुए थे लापता

पांच दिन पहले राफ्टिंग के दौरान गंगा में लापता हुए आईएएस के शिक्षक भाई का शव एसडीआरएफ ने ब्रह्मपुरी के पास बैराज से बरामद कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को एम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने की शव की शिनाख्त

जानकारी के मुताबिक एसडीएफएफ ढालवाला प्रभारी कवींद्र सजवाण ने बताया कि मंगलवार को पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई देने कि सूचना मिली थी। जिसके बाद शव को निकलकर शिनाख्त कराई गईथी। परिजनों ने शव कि पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी हरीश कुमार मीणा (34) पुत्र रतन सिंह मीणा के रूप में की।

राफ्टिंग गाइड की बताई गई थी लापरवाही

बता दें सात अप्रैल को हरीश मीणा 14 सदस्यीय दाल के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। शिवपुरी से राफ्टिंग के लिए निकले ब्रह्मपुरी में ओशोधाम आश्रम के पास राफ्ट से नदी में उतरे इस दौरान पीछे से आ रही राफ्ट के ऊपर से गुजरने के बाद वह गंगा में लापता हो गए। एसडीआरएड लगातार पीछे पांच दिनों से हरीश मीणा की जांच में जुटी हुई थी।

दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा

शनिवार को हरीश के दोस्त ने राफ्टिंग कंपनी संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें हरीश के भाई सुरेंद्र मीणा कर्नाटक कैडर के आईएएस अफसर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में डीएम के पद पर हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें