Big NewsHaridwar NewsUttarakhand

हरिद्वार पहुंचा 306 पाकिस्तानी हिन्दुओं का दल, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, कहा आस्था के सामने सभी सरहदें छोटी है

पाकिस्तानी हिंदुओं का एक जत्था इन दिनों हरिद्वार पहुंचा हुआ है। बता दें ये सभी श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसके साथ ही कई मंदिरों के दर्शन भी कर रहे हैं।

आस्था के सामने सभी सरहदें छोटी है

हरिद्वार पहुंचे इस जत्थे में 306 श्रद्धालु शामिल हैं। पाकिस्तानी हिंदुओं ने बताया की आवाम का आवाम से सौहार्द बने रहना चाहिए। बंटवारे के बाद सरहदों ने सरकारों को भले ही बांट दिया हो, लेकिन आस्था के सामने सभी सरहदें छोटी पड़ जाती हैं।

हर साल पाकिस्तान के सिंध प्रांत से हरिद्वार आते हैं ये श्रद्धालु

बता दें हर साल पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आने वाले पाकिस्तानी हिंदू इसकी जीती जागती मिसाल हैं। इन दिनों पाकिस्तान से आए 306 हिंदुओं का जत्था धर्मनगरी हरिद्वार में ना सिर्फ गंगा में डुबकी लगा रहा है। बल्कि यहां के प्रमुख मंदिरों और आश्रमों के दर्शन भी कर रहा है। पाकिस्तानी हिन्दुओं में शामिल कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि ईश्वर की आराधना सभी भेदों को मिटा देती है और सरकारों को भी इसी भावना से सबक लेना चाहिए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें