HighlightUdham Singh Nagar NewsUttarakhand

रुद्रपुर: नशीला समोसा खिलाकर विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला, मुकदमा दर्ज

उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर शहर के एक युवक पर पड़ोस में रहने वाली विवाहिता महिला से नजदीकियां बढ़ाने और नशीला समोसा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नशीला समोसा खिलाकर दुष्कर्म का आरोप

रुद्रपुर निवासी महिला ने तहरीर में बताया की कुछ दिनों पहले पति से अनबन होने के कारण वह मायके आ गई थी। वो एक बच्चे की मां भी है। मायके आने के बाद उसके पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ नजदीकियां बढ़ गई। पीड़िता ने आरोप लगाया की शनिवार को युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने युवती को नशीला समोसा खिलाया जिसके बाद युवती बेहोश हो गई। इस दौरान युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

होश में आने के बाद महिला ने जब आपत्ति जताई तो आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का आश्वासन दिया। जानकारी के मुताबिक देर शाम तक आरोपी युवक ने पीड़िता को बंधक बना कर रखा। इस दौरान पीड़िता ने जब युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही तो आरोपी युवक पीड़िता को जान से मारने कि धमकी देने लगा।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक एसएचओ विक्रम राठौर ने कहा की मामले की जांच की जा रही है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें