Dehradun NewsHighlightUttarakhand

मसूरी में देर रात होटल के चौथे फ्लोर में लगी आग, दहशत में पर्यटक

माल रोड स्थित एक होटल की चौथी मंजिल पर बने स्टोर रूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सोमवार रात सवा 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंची। जिसके बाद एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

होटल के चौथे फ्लोर में लगी आग

बता दें मिली जानकारी के मुताबिक होटल के आठ कमरों में 16 पर्यटक ठहरे हुए थे। हादसे के दौरान पर्यटक भी दहशत में आ गए। पर्यटकों को होटल के कमरों से बाहर निकालकर दूसरे होटल में शिफ्ट किया गया। आग लगने के कारण होटल के स्टोर रूम में रखे रजाई गद्दे के साथ ही कई सामान जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई।

समय रहते आग पर पाया काबू

जानकारी के मुताबिक मामले पर सीओ अनिल जोशी ने बताया कि आग होटल के टॉप फ्लोर के स्टोर रूम में लगी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें