Dehradun NewsHighlight

ब्रेकिंग: देहरादून में दिन दहाड़े घर में घुसकर लूट, ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हुए बदमाश

LOOT

देहरादून में बदमाशों ने पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती दी है। देहरादून में दिनदहाड़े बीच शहर में चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक घर में घुस कर लाखों के गहने और कैश लूट लिया है।

बताया जा रहा है कि ये घटना धर्मपुर इलाके में सनातन मंदिर वाली गली है। जानकारी के अनुसार इस इलाके में बने एक घर में दिन दहाड़े चार बदमाशों ने धावा बोला और घर में घुस गए। घर में घुसने के बाद बदमाशों ने घर के लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।

बताया जा रहा है कि कुल चार बदमाश थे। घर में घुसने के बाद बदमाशों ने तीन लोगों को बंधक बनाया और घर में रखी तकरीबन तीन लाख की ज्वेलरी और 12 हजार के आसपास कैश लेकर फरार हो गए।

फिलहाल इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई है और नाकेबंदी की गई है। पुलिस बदमाशों को तलाश रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी मिलते ही आपको बताएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें