Dehradun NewsHighlightUttarakhand

देहरादून आए स्टैंडप कॉमेडियन यश राठी ने की श्री राम पर अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

देहरादून में एक कार्यक्रम में आए फेमस स्टैंडप कॉमेडियन यश राठी ने भगवान श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके विरोध में हिंदूवादी संगठन ने प्रदर्शन किया। बता दें भैरव वाहिनी के अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने यश राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करने से आक्रोश

प्रेमनगर के नंदा की चौकी में आए शिला फार्म में आयोजित हुआ था। इस दौरान राठी की अभद्र टिप्पणी से हिन्दुओं की धार्मिक भावना आहत हुई है। शिकायतकर्ता भैरव वाहिनी के अध्यक्ष सागर जायसवाल ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को नंदा की चौकी स्थित शिला फार्म में युथ फॉर यू कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है की इस दौरान राठी ने भगवान श्री राम के लिए अभद्र और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।

स्टैंडप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनो ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर राठी के खिलाफ भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें