Big NewsDehradun NewsUttarakhand

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, शव को घर के बाहर छोड़ने पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद नशा मुक्ति केंद्र संचालक युवक के शव को उसके घर के बाहर ही छोड़ कर चले गए। मिली जानकारी के मुताबिक युवक देहरादून का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

परिजनों में आक्रोश

जानकारी के मुताबिक टर्नर रोड निवासी देवानंद के बेटे सिद्धू को 22 मार्च को चंद्रबनी स्थित आराध्या फाउंडेशन नाम के केंद्र में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद परिजनों ने केंद्र के संचालकों पर युवक से मारपीट के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को घर के बाहर देख युवक के परिजनों में आक्रोश है। वही मौके पर शव को ले जाने वाली एम्बुलेंस को भी स्थानीय लोगों ने हंगामा कर वापस लौटा दिया।

आक्रोश को शांत कराने पहुंची पुलिस

मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आक्रोश को शांत करने की कोशिश में लगी हुई है। जानकरी के मुताबिक एसपी सिटी सरिता दोबाल ने बताया की नशा मुक्ति केंद्र मेंयुवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस टीम को मौके पर शांत करने के लिए भेज दिया है। मामले की जाँच की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें