National

पीएम मोदी ने जारी किया बाघों का आंकड़ा, कहा प्रकृति की रक्षा, भारतीय संस्कृति का हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया। वहीं पीएम मोदी ने बाघों का नया आंकड़ा जारी कर दिया है। इस नए आंकड़े के अनुसार, साल 2022 में देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हो गई है। पहले यह आंकड़ा 2967 का था। देश में बाघों की संख्या में 200 की बढोतरी हुई है।

देश में 53 टाइगर रिजर्व

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश में बाघों के संरक्षण की शुरुआत साल 1973 में नौ टाइगर रिजर्व क्षेत्रों के साथ हुई थी। आज इनकी संख्या 53 टाइगर रिजर्व तक पहुंच गई है। इनमें से 23 टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली हुई है।

75 साल में 75 प्रतिशत बाघ भारत में गर्व का विषय

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं और उसी समय दुनिया के 75 प्रतिशत बाघ भारत में निवास करते हैं।’ ‘देश में बाघों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा में प्रोजेक्ट टाइगर ने अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रकृति की रक्षा, भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें