ऑक्सीजन मास्क पहन कर वर्कआउट करते नजर आए अनिल कपूर, वीडियो देख फैंस ने जताई चिंता

फिल्म इंडस्ट्री में अनिल कपूर ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिटनेस पर हर कोई कॉम्पलिमेंट करता रहता है। 66 साल की उम्र में भी वह 40 साल के लगते हैं। वह अपने आप को फिट रखने के लिए प्रॉपर डाइट और डेली एक्सरसाइज करते हैं।
अनिल के फैंस तो उन्हें उनके बेटे से भी जवान कहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अनिल कपूर की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह ऑक्सीजन मास्क पहन कर वर्कआउट करते नज़र आ रहे हैं।
ऑक्सीजन मास्क पहन कर वर्कआउट करते दिखे अनिल
हाल ही में अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीर शेयर की थी। तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी थी। जिसमें वो ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते नज़र आ रहे हैं। लेकिन इन तस्वीरों में अनिल कपूर ऑक्सीजन मास्क पहन कर एक्सरसाइज कर रहे हैं। यह चीज़ यूजर की नज़र में पड़ गई। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अभिनेता की तस्वीरें वायरल हो रही है।
वीडियो देख फैंस ने जताई चिंता
अनिल कपूर ने ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते वक्त ऑक्सीजन मास्क पहन रखा था। उनकी ये तस्वीरें देखकर यूजर हैरान रह गए। कुछ यूजर एक्टर के लिए चिंतित थे। तो वहीं कुछ यूजर ने अभिनेता को फाइटर बताया।
एक यूजर ने लिखा जब ऑक्सीजन की जरुरत पड़ रही है तो एक्सरसाइज क्यों कर रहे हो। दूसरे ने लिखा बड़े लोग ऑक्सीजन लगा के दौड़ते हैं। तो वहीं एक ने कहा की यह एक प्रकार की हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग है ,जो ऑक्सीजन की मात्रा को कम करता है।

जल्द ही फाइटर में नज़र आएंगे अनिल कपूर
अनिल कपूर इस वक्त OTT प्लेटफार्म पर आने वाली ‘द नाईट मैनेजर’ को लेकर चर्चाओं में है। इसके अलावा वो जल्द ही फाइटर में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में अनिल के साथ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी हैं।