HighlightNationalRahul Gandhi News

कर्नाटक: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, बीएन चंद्रप्पा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । अब बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है । विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह नियुक्ति की है। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर. ध्रुवनारायण का बीते महीने निधन हो गया था। अब आर. ध्रुवनारायण की जगह बीएन चंद्रप्पा की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पांच कार्यकारी अध्यक्ष

कर्नाटक कांग्रेस में अब प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अलावा पांच कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इनमें नवनियुक्त बीएन चंद्रप्पा के अलावा रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खांद्रे, सतीश जारकीहल्ली शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर इलाके में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की है।

कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी की जनसभा

सोमवार को राहुल गांधी भी कर्नाटक के दौरे पर आने वाले हैं। ऐसे में राहुल गांधी से पहले कर्नाटक कांग्रेस में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी कर्नाटक के कोलार में जनसभा करेंगे। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। वहीं 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए 142 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। अन्य सीटों पर भी कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें