Big NewsNainital NewsUttarakhand

हल्द्वानी: नशा मुक्ति केंद्र से 19 लड़के खिड़की तोड़कर फरार, तलाश जारी

मुखानी क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र से देर रात 19 लड़के फरार होने की सूचना सामने आ रही है। इस दौरान भागने वाले लड़कों ने स्टोर कीपर से भी मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया। स्टोर कीपर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।

खिड़की तोड़कर हुए फरार

कमालुवागांजा मार्ग स्थित साईं कृपा फाउंडेशन की ओर से संचालित नशा मुक्ति केन्द्र में 39 लड़के रह रहे थे। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवकों ने नशा मुक्ति केंद्र में रखे एक सिलिंडर से खिड़की तोड़ी और फरार हो गए। भागने वाले लड़कों में से कुछ लड़के तो अपने घर पहुंच गए। लेकिन कुछ अभी भी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

चार लड़कों पर दर्ज है आपराधिक मामले

जानकारी के मुताबिक माशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने बताया की जब युवक फरार हुए तो उस समय सुरक्षा गार्ड भी वहां मौजूद नहीं था। भागे हुए लड़कों के परिजनों से भी बात की कुछ के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा घर पहुंच गया है। लेकिन कुछ अभी भी फरार चल रहे हैं।

भागने वाले 19 लड़कों में से चार लड़के ऐसे भी हैं जिन पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया की लापता लड़कों की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें