Big NewsUttarakhand

शिक्षा विभाग की सख्ती, 256 निजी स्कूलों में छापे, 22 को नोटिस, महंगी किताबों की शिकायत पर कार्रवाई

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग अब सख्ती करता नजर आ रहा है। प्रदेश के निजी स्कूलों में एनसीईआरटी के बजाए निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगाने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को प्रदेशभर के 256 निजी स्कूलों में छापे मारी कर 22 को नोटिस भेजा है।

छापेमारी कर 22 स्कूलों को भेजा नोटिस

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा की नैनीताल के 21 और हरिद्वार के एक स्कूल को नोटिस दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रदेश के निजी स्कूलों की विभिन्न माध्यमों से शिकायत आ रही थी। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से अलग अलग टीमें बनाकर स्कूलों में छापेमारी कर कार्रवाई की गई।

हरिद्वार और नैनीताल जनपद से सामने आए सबसे ज्यादा मामले

जानकारी के मुताबिक शिक्षा महानिदेशक ने कहा की निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगाने के सबसे अधिक मामले हरिद्वार और नैनीताल जनपद से सामने आए हैं। नैनीताल में 49, रुद्रप्रयाग में 10, बागेश्वर में नौ, देहरादून में 21, चमोली में 77, हरिद्वार में 37, अल्मोड़ा में 31, टिहरी में 11 और उत्तरकाशी में 11 स्कूलों में छापे मारे गए। जिन भी मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिकायत सही मिलेगी उन स्कूलों की एनओसी रद्द की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें