Big NewsNainital NewsUttarakhand

हल्द्वानी जेल में 44 कैदी HIV पॉजिटिव पाए जाने से मचा हड़कंप, एक महिला भी शामिल

हल्द्वानी जेल में 44 कैदी HIV संक्रमित पाए जाने के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इनमें से एक महिला कैदी भी शामिल है। जबकि 43 पुरुष है। इन सभी कैदियों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

जेल में एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चिकित्सकों की मानें तो एचआईवी संक्रमित मिले अधिकतर कैदी ड्रग एडिक्ट हैं। वर्तमान समय में हल्द्वानी जेल में 1629 पुरुष जबकि 70 महिला कैदी हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन सभी कैदियों की रूटीन जांच करा रहा है। जिससे समय रहते एचआईवी संक्रमित कैदियों का इलाज हो सके।

HIV संक्रमित कैदियों का चल रहा इलाज

मामले में सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉ परमजीत सिंह ने बताया कि एचआईवी मरीजों के लिए एआरटी सेंटर बनाया गया है, जहां संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है। टीम द्वारा लगातार जेल में कैदियों की जांच की जाती है और जो भी कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है। उनको निशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें