Char Dham Yatra 2023Uttarakhand

आज से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग, ऐसे करा सकते हैं पंजीकरण, जानें नियम

चारधाम यात्रा के लिए दो हफ्ते का समय शेष है। 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरूहोनी है। जबकि 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। अगर आप भी यात्रा के लिए आ रहे हैं और हेली सेवा के माध्यम से जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आठ अप्रैल यानी की से आईआरसीटीसी का पाेर्टल खुल गया है। बता दें पहले फेज में 25 से 30 अप्रैल तक टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

उड्डयन विकास प्राधिकरण की तैयारी पूरी

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया कि चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग के लिए सभी तैयारी पूरी हो गई है। आठ अप्रैल को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर यात्री टिकट कि बुकिंग करा सकते हैं। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी।

पंजीकरण होगा अनिवार्य

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले सभी यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। इसके साथ ही एक समय में एक व्यक्ति अपनी आईडी से केवल छह सीटों की बुकिंग ही कर सकता है। जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।

ऐसे कराए ऑनलाइन पंजीकरण

आईआरसीटीसी की www.heliyatra.irctc.co.in पर हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके बाद ही बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा।

इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर के टिकट बुक हो जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें