EntertainmentHighlightUttarakhand

ऋषिकेश पहुंची सिंगर श्रेया घोषाल, गंगा आरती में शामिल होकर कहा हुआ अपार शांति का अनुभव

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल शुक्रवार को ऋषिकेश परमार्थ निकेतन पहुंची। परमार्थ निकेतन पहुंचकर श्रेया ने निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलकर कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रेया ने गंगा आरती में भी मौजूद रही।

संगीत का गायन साक्षात मां सरस्वती का वरदान है: स्वामी चिदानंद

इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि संगीत एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो शोर से दूर हमे शांति कि ओर लौटने का संदेश देता है। इससे मानसिक शांति का भी एहसास होता है ओर तनाव हमसे दूर रहता है। संगीत का गायन साक्षात मां सरस्वती का वरदान है। संगीत और स्वर प्रभु की कृपा से ही प्राप्त होता है। श्रेया अपने मधुर संगीत की मिठास से माधुर्य घोलने का काम कर रही हैं।

गंगा आरती में शामिल होकर हुआ अपार शांति का अनुभव: श्रेया

गायिका श्रेया घोषाल ने भी इस दौरान कहा कि परमार्थ निकेतन गंगा आरती अद्भुत, अलौकिक और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाली है। यहां आकर अपार शांति का अनुभव हो रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें