HighlightPauri Garhwal NewsUttarakhand

कोटद्वार: ट्रैफिक में फंसे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, खुद ही खुलवाने लगे जाम

ट्रैफिक में फंसे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज तो खुद ही जाम खुलवाते हुए नजर आए। जी हां पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन कॉलेज के गेट से करीब 200 मीटर पहले सड़क पर लम्बा जाम लगा हुआ था। जिसे देखते हुए सतपाल महाराज ने खुद ही मोर्चा संभालते दिखे।

गाड़ी से उतरकर संभाला मोर्चा

दरअसल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को चौबट्टाखाल के डिग्री कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होना था। कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई योजना का शिलान्यास करना था। इस दौरान दोनों ओर से 500 मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी दौरान सतपाल महाराज अपनी गाड़ी से उतारकर सड़क पर आए और जाम खुलवाते दिखे।

क्षेत्र में बने चर्चा का विषय

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चालकों को आगे पीछे कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। सतपाल महाराज को ऐसा करता देख स्थानीय लोग हैरान हो गए। वहीं उनका ऐसा करने से पूरे क्षेत्र में चर्चा होती रही।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें