HighlightUdham Singh Nagar NewsUttarakhand

दो महिलाओं की हाथापाई बनी गैस एजेंसी के कर्मचारियों का सिरदर्द, कार्य बहिष्कार कर की कार्रवाई की मांग

दो महिलाओं की हाथापाई से परेशान होकर इंडियन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने सिलिंडर आवंटन का काम बंद कर दिया। मामला गदरपुर का है। महिलाओं के हाथापाई की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

महिलाओं की हाथापाई का वीडियो वायरल

बता दें इंडियन गैस एजेंसी के बाहर प्रिंटर ब्लैक करने वाली दो महिलाओं की आपस में लड़ाई हो गई। जिसका वीडियो आसपास के लोगों ने बनाकर वायरल कर दिया। गैस एजेंसी के प्रबंधक कुंवर पाल आर्य ने बताया कि आए दिन महिलाएं गैस सिलेंडर बांटने वाले सेल्समैन और कर्मचारी अधिकारियों के साथ मारपीट करती है। आज भी दो महिलाएं किसी बात को लेकर लड़ने लगी।

कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

दोनों महिलाओं ने ठेकेदार और कर्मचारी अधिकारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद से सभी लोगों ने आक्रोश जताते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। इस पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। गैस एजेंसी के प्रबंधक कुंवर पाल आर्य ने कहा की हमने गैस बांटने का कार्य बंद कर दिया है।

जब तक इन महिलाओं को यहां से हटाया नहीं जाता तब तक हम गैस वितरण का कार्य शुरू नहीं करेंगे। इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी लेकिन उनके द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस कारण मजबूरन कार्य बहिष्कार करना पड़ा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें