Big NewsUttarakhand

कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, लगातार बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा, 16 साल की छात्रा की मौत से हड़कंप

प्रदेश में कोरोना ने फिर टेंशन बढ़ा दी है। कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर राज्य में 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को 417 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

देहरादून से सामने आए सबसे ज्यादा मामले

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देहरदून जनपद से 44 मामले, अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार जिले में दो-दो, पौड़ी जिले में एक संक्रमित मिला है। बता दें हर बार की तरह इस बार भी देहरादून जनपद में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 98 हो गई है। वहीं पॉजिटिव आने के बाद मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 16 साल की छात्रा की मौत

चंपावत जनपद में एंटीजन जांच में पॉजिटिव आई 16 साल की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा चंपावत से 12 किलोमीटर दूर च्यूराखर्क गांव की रहने वाली है। पॉजिटिव आने के बाद छात्रा को आईसीयू से हायर सेंटर रेफर करने तैयारी हो रही थी लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएमओ डॉ केके अग्रवाल ने मामले की पुष्टि की है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button