EntertainmentHighlight

आकांक्षा दुबे की मौत के केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, सुलझ सकती है मौत की गुत्थी

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में एक आरोपी समर सिंह है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। गायक समर सिंह को शुक्रवार की सुबह गजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल कर रह रहा था समर

क्राइमब्रांच ने गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी से समर को ढूढ़ निकाला। पुलिस से बचने के लिए वह अपने छुपने के ठिकाने बदलता रहता था। वह कभी नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद तो कभी उत्तराखंड में छुपने के लिए जगह ढूंढ़ता था।

समर सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा। जिसके लिए उसे वाराणसी लाए जाने का प्रबंध किया जा रहा है। वहीं दूसरा आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस मौत के दूसरे आरोपी संजय की तलाश कर रही है।

मौत के जुड़े सवालों का मिल सकता है जवाब

समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है की एक्ट्रेस की मौत से जुड़े राज में से अब पर्दा उठ सकता है। 26 मार्च को आकांक्षा का शव होटल के एक कमरे से मिला। जहां उनके गले में फन्दा था और शव बेड पर बैठने की स्थिति में था।

शव मिलने पर अनुमान लगाया जा रहा था की यह आत्महत्या का मामला है। लेकिन एक्ट्रेस की मां ने भोजपुरी सिंगर और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद इस मामले में जांच शुरू हुई थी।

एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही समर था फरार

एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही समर फरार चल रहा था। समर के साथ ही उसका भाई भी फरार था। जिससे यह सवाल उठता है की सिंगर फरार क्यों था? आखरी फ़ोन कॉल पर आकांक्षा की उससे क्या बात हुई होगी?

इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आकांक्षा ने शराब पी थी उसका जिक्र नहीं है। लेकिन पुलिस के बयान के मुताबिक आकांशा के कमरे से शराब के गिलास और बोतल मिली थी। जिसके बाद अनुमान ये था की आकांक्षा ने मौत से पहले शराब पी थी।

एक्ट्रेस की मां ने भी लगाए गंभीर आरोप 

 एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भी सिंगर और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए है। आकांशा की मां मधु दुबे के मुताबिक उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। उनकी बेटी की हत्या की गई है। मधु दुबे ने बताया की सिंगर समर सिंह आकांशा को बहुत प्रताड़ित करता था।

अभिनेत्री की मां ने पुलिस के काम पर उठाए सवाल

वह अभिनेत्री के पैसे भी हड़प लेता था। इसके साथ ही उनकी बेटी को तीन साल से टॉर्चर कर रहा था। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस के काम पर भी सवाल उठाए हैं। मधु ने कोर्ट से विनती की है की कोर्ट की निगरानी में ही उनकी बेटी की मौत की कार्यवाही हो। ताकि आरोपी बच न पाए और उन्हें इस अपराध की सजा मिलें।   

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें