EntertainmentHighlight

पहले सलवार सूट और अब सीधा बिकिनी, जानें वायरल मेट्रो गर्ल में कैसे आया ये बदलाव

बीते दिनों से सोशल मीडिया पर एक लड़की की वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह दिल्ली की मेट्रो में बिकिनी पहन कर घूम रही है। सोशल मीडिया पर लड़की की वीडियो और फोटोज खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।लड़की का नाम रिदम चनाना है जो 19 साल की है।

यूजर सोशल मीडिया पर लड़की की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री उर्फी जावेद से कर रहे हैं। वहीं जहा रिदम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी और मिनी स्कर्ट में फोटोज और वीडियो है तो वहीं कुछ फोटोज ऐसे भी है जिसमें रिदम चनाना ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए है।

DELHI METRO GIRL

पहले ट्रेडिशनल कपड़े पहने नजर आती थी वायरल गर्ल

बता दें की पिछले कुछ महीनो से ही रिदम ने बोल्ड कपड़े पहनने शुरू किए हैं। इससे पहले वह सलवार सूट और ट्रेडिशनल कपडे पहनती थी। अक्टूबर 2022 के बाद से उन्होंने बिकिनी और रिवीलिंग कपड़े पहनने शुरू किए। इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरें है जिसमें रिदम ने इंडियन ड्रेस पहनी हुई है।

यूज़र्स ने किया ट्रोल

बता दें की 19 वर्षीय रिदम अपने पहनावे से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस भी छिड़ी हुई है। कुछ लोग लड़की का समर्थन कर रहे है तो कुछ लोग ट्रोल वहीं कुछ रिदम को दिल्ली मेट्रो वाली उर्फी जावेद भी कहते नजर आ रहे हैं।

मैं जो पहनती हूं वो मेरी पसंद है: रिदम चनाना

मीडिया से बातचीत के दौरान रिदम ने कहा की वह जो भी पहनती है वो उनकी निजी पसंद है। वह ऐसे कपडे फेमस होने के लिए नहीं पहनती। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की लोग क्या कहते है। उन्होंने आगे कहा की वह उर्फी जावेद से प्रभावित नहीं है। ऐसे कपड़े पहनने में उन्हें काफी वक्त लगा। वह एक रूढ़िवादी परिवार से आती है। जहां उन्हें अपने मन का करने की अनुमति नहीं है इसलिए उन्होंने फैसला किया की वह वही करेंगी जो उनका दिल चाहेगा। रिदम ने आगे कहा की वह कई महीनों से ऐसे कपड़े पहन रही है। यह विषय अब लाइमलाइट में आया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें