Big NewsDehradun News

विकासनगर : त्यूनी पुल के पास एक घर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, तीन बच्चों के फंसे होने की आशंका

देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक घर में भीषण आग लग गई। अचानक घर में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। घर में तीन बच्चों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

विकासनगर में एक घर में आग लगने से मचा हड़कंप

राजधानी दून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास अचानक एक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया है। घर में तीन बच्चों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मकान के अंदर सिलेंडर फट गया। जिस कारण अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख आस-पास में अफरा-तफरी मच गई। 

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड

आग लगने की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। जिसके बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई है। लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। जिसके चलते आग और विकराल हो गई। घर में तीन बच्चों के फंसे होने की आशंका है।

आग बुझाने की लगातार की जा रही है कोशिश

मिली जानकारी के मुताबिक टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शाम को करीब पांच बजे अचानक उनके घर से आग की लपटें उठने लगी। जिसे देख वहां हड़कंप मच गया। फिलहाल आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें