Haldwani NewsHighlightNainital NewsUttarakhand

हल्द्वानी: मौलाना से मारपीट मामले में हाईवे जाम, पुलिस कर्मियों संग की मारपीट, 800 लोगों पर मुकदमा दर्ज

मौलाना से मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने वाले 800 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मौलाना के साथ अभ्रदता के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा काटा। बता दें बीते सोमवार को अज्ञात लोगों ने मौलाना से मारपीट के बाद आक्रोश जताया था। जिसके बाद नैनीताल हाईवे जाम कर दिया था।

कोतवाली पहुंच कर किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक कोतवाली एसएसआई विजय मेहता की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि तीन मार्च देर रात मौलाना के साथ हुए विवाद के बाद पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता कर रही थी। इसी बीच 700 से 800 लोग कोतवाली पहुंचे।

पुलिस बल के साथ हाथापाई

आरोप है कि भीड़ ने एनएच जाम कर दिया। जिस कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। पुलिस बल ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच लोग उग्र हो गए और कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई कर दी। जानकारी के मुताबिक भीड़ ने कोतवाली में रखे गमले भी तोड़ दिए। करीब एक घंटे तक हंगामा काटने के बाद आरोपी वापस लौटे।

आरोपियों को किया जा रहा चिह्नित

मिली जानकारी के मुताबिक एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि मामले को गंभीर मानते हुए 700 से 800 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें