Big NewsDehradun NewsUttarakhand

अश्लील बातें करने के आरोप में घिरे कोच शाह को किया दून अस्पताल से एम्स रेफर, जानें वजह

प्रशिक्षु खिलाडियों से अश्लील बातें करने के आरोप में घिरे कोच नरेंद्र शाह को दून अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है। इस वजह से पुलिस मंगलवार को भी शाह के बयाननहीं दर्ज कर पाई। जानकारी के मुताबिक शाह ने पेट में कुछ समस्या बताई थी। जिसके चलते डॉक्टरों की सलाह पर शाह को एम्स भेजा गया है।

अचानक कोच के पेट दर्द होने के चलते किया एम्स रेफर

बता दें बीते कुछ समय पहले प्रशिक्षु खिलाडी से अश्लील बातें करने वाला ऑडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद कोच शाह ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। कई दिन पहले शाह के दून अस्पताल में ही कुछ टेस्ट कराए थे। जिसकी रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही थी। लेकिन पुलिस जब भी शाह के बयान दर्ज करने जा रही थी। शाह की तरफ से कोई ना कोई बहाना तैयार रहता था।

पुलिसकर्मियों की टीम एम्स में तैनात

अब अचानक शाह को एम्स रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शाह ने पेट में दिक्कत बताई थी। जिसके बाद चार डॉक्टर की सलाह पर शाह को एंडोस्कॉपी कराने की सलाह दी। हालांकि एम्स में उनके साथ पुलिसकर्मियों को भी भेजा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें