Big NewsDehradun NewsUttarakhand

वन दरोगा ऑन लाइन भर्ती प्रकरण में STF ने की एक और गिरफ्तारी, पांच आरोपी हो चुके हैं अरेस्ट

ऑनलाइन वन भर्ती गड़बड़ी मामले में एसटीएफ की टीम ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार राणा निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई। बता दें आरोपी ने वन दारोगा भर्ती परीक्षा 2021 यूकेएसएसएससी में कुछ आरोपितों ने मिलकर स्वामी दर्शनानंद इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी को हायर किया था।

पांच आरोपितों की हो चुकी है गिरफ्तारी

स्वामी दर्शनानंद इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से संबंधित चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। वन दरोगा भर्ती के लिए 17 सेंटर चयनित किए गए थे। अब तक एक ही सेंटर की जांच पूरी हो पाई है। जिसमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच जारी

यूकेएसएसएससी ने वन दारोगा के 316 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 16 से 25 जुलाई 2021 तक करवाई थी। ऑनलाइन हुई इस परीक्षा में सात हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यूकेएसएसएससी ने जब उच्च रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का लागइन चेक किया तो उसमें कुछ अभ्यर्थियों पर संदेह हुआ। इनमें सात अभ्यर्थी ऐसे पाए गए जिन्होंने या तो पहले आधे घंटे में पेपर हल कर दिया या फिर पेपर खत्म होने से ठीक पहले एकदम से पूरा पेपर हल कर दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें