Entertainment

ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग शेयर की तस्वीरें, एक्स-वाइफ ने कमेंट कर कहा…

अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी एक्स-वाइफ से डाइवोर्स के बाद काफी टाइम से सबा आजाद के साथ रिश्ते में हैं। ऋतिक अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। पैपराजी द्वारा काफी जगह दोनों को साथ में स्पॉट भी किया जाता है।

नीता मुकेश अंबानी के लॉच इवेंट में साथ आए थे नजर

हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का लॉच इवेंट हुआ था। जहा कई दिगज्ज सितारों ने शिरकत की थी। ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ लॉच इवेंट में शामिल हुए। उसी इवेंट की कुछ तस्वीरें ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।

दोनों कपल गोल्स देते हुए आए नज़र

ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैडल से अपनी और सबा की तस्वीरें शेयर की। जहां ऋतिक ने ब्लैक कलर का ऑउटफिट पहन रखा था। ऋतिक ब्लैक ऑउटफिट में बहुत हैंडसम लग रहे थे। तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड सबा ने रेड कलर का ड्रेस पहना हुआ था। सबा भी तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही थी। बता दें दोनों एक साथ काफी खुश नज़र आ रहे थे। ऋतिक रोशन के फैंस ने पोस्ट पर कमेंट कर दोनों की खूब तारीफ़ की।

सुजैन खान ने भी किया ऋतिक की फोटो पर रियेक्ट

कई सितारों ने ऋतिक के पोस्ट को खूब सराहा। वहीं उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान ने भी अभिनेता की फोटो पर रियेक्ट किया है। सुजैन खान ने अपने एक्स-हस्बैंड और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीर पर लव इमोजी के साथ ओके हैंड वाला इमोजी कमेंट किया है। सुजैन के अलावा जोया अख्तर, श्रुति हसन, बिपाशा बसु और सोहा अली खान ने भी ऋतिक की तस्वीर पर कमेंट किया।

entertainment

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें