Big NewsDehradun NewsUttarakhand

मसूरी देहरादून मार्ग में दर्दनाक हादसा, रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, रेस्क्यू जारी

मसूरी देहरादून मार्ग से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कई लोगों के गंभीर होने की सूचना मिल रही है।

घायलों का रेस्क्यू जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित कई स्थानीय लोग घायलों को खाई से बाहर निकलने में जुट गए हैं। घायलों का रेस्क्यू जारी है। हादसे में घायल लोगों को मसूरी के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। बता दें हादसे में कितने लोग घायल है इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

दो लोगो की मौके पर मौत

जानकारी मिल रही है की रोडवेज बस में 42 यात्री शामिल थे। जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 19 19 लोग घायल हैं । बता दें स्थानीय लोगों की तरफ से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचकर रस्सी सहित कई उपकरण के माध्यम से रेस्क्यू कर रहे हैं।


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें