Big NewsDehradun NewsUttarakhand

कोच शाह की अस्पताल से आज हो सकती है छुट्टी, सेहत में बताया जा रहा सुधार, किशोरियों ने लगाए कई गंभीर आरोप

कोच नरेंद्र शाह को देहरादून पुलिस आज गिरफ्तार कर सकती है। प्रशिक्षु छात्रा के साथ अश्लील बातें करने के मामले में आरोपी क्रिकेट कोच की अब मुश्किलें बढ़ सकती है। बताया जा रहा है की शाह की तबियत में अब पहले से सुधार है। लेकिन अभी तक शाह के बयान दर्ज नहीं किए हैं।

कोच शाह को आज अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना

जानकारी के मुताबिक दून अस्पताल के चिकित्सकों ने शाह के कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट कराए। जिसके बाद शाह की रिपोर्ट नॉर्मल आई है। डॉक्टर आज कोच नरेंद्र शाह को डिस्चार्ज दे सकते हैं। इसके बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस शाह के बयान दर्ज करेगी।

छेड़छाड़ के साथ किशोरियों को धमकाने का आरोप

सीओ अनिल जोशी के अनुसार, खिलाड़ियों ने नरेंद्र शाह पर आरोप लगाया है कि कोच किशोरियों को धमकाता था की क्रिकेट में आगे बढ़ना है तो तुम्हें क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों की शारीरिक जरूरतों को पूरा करना होगा। यदि किसी छात्रा ने इसकी किसी से शिकायत की तो उन्हें उत्तराखंड में खेलने नहीं दिया जाएगा साथ ही उसका भविष्य खराब कर दिया जाएगा।

अस्पताल में चल रहा उपचार

बता दें शुक्रवार को पुलिस ने शिकायत करने वाली दो किशोरियों के बयान दर्ज किए हैं। तीसरी किशोरी के बयान भी सोमवार को दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद तीनों किशोरियों के कोर्ट में भी बयान होंगे। बता दें कि क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह पर जूनियर क्रिकेटरों के साथ अश्लील बातें करने और गाली गलौज देने का आरोप है।

कुछ समय पहले एक किशोरी से बातचीत की अश्लील ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसके बाद कोच शाह ने डिप्रेशन में आकर विषैला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद कोच को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें